घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
20-Jun-2024 03:08 PM
By First Bihar
PATNA: त्रिनेत्र सिनेमैटिक्स प्रा. लि. के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फीचर फिल्म 'बोध' का मुहूर्त 20 जून 2024 (गुरुवार) को पटना में संपन्न हुआ। इस फिल्म के लेखक, निर्माता व निर्देशक प्रशांत रंजन ने इस अवसर पर बताया कि कोरोनाकाल में लगे लॉकडाउन के दौरान हमारे अंदर कई मानसिक परिवर्तन आए। इन्हीं मनोभावों को यह फिल्म रेखांकित करेगी। फिल्म में बिहार के माध्यम वर्ग के शहरी और ग्रामीण जीवन से लेकर उनके खानपान, सामाजिक, पारिवारिक संबंधों को दिखाया जाएगा। यानी पूरी फ़िल्म में बिहार रचा-बसा होगा।
उन्होंने बताया कि 25 जून से अगले 16 दिनों तक इसकी स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग पटना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। इस फिल्म यूनिट के सभी कलाकार और तकनीशियन बिहार के हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में गरिमा मिश्रा, नीरज कृष्ण, अभिषेक तिवारी, सचिन, शुभम, सुभाष, विशाल आदि हैं। सिनेमैटोग्राफर पृथ्वी राज हैं, वहीं लाइट प्रशांत रवि, कॉस्ट्यूम डिजाइन रचना सिंह का है।
बता दें कि कि फिल्म समीक्षक प्रशांत रंजन वर्तमान में सेंसर बोर्ड के सदस्य हैं। फिल्म पर कई पुस्तकें लिख चुके प्रशांत पहली बार फीचर फिल्म का निर्माण और निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने लगभग एक दर्जन से अधिक शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।