ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / movies / भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स आज, तीन साल बाद मंच पर एक...

भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स आज, तीन साल बाद मंच पर एक साथ आएंगे भोजीवुड के सितारे

01-Mar-2023 03:29 PM

By First Bihar

PATNA : करीब तीन साल के बाद आज यानि 1 मार्च को भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स का आयोजन आज कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा। इस अवॉर्ड्स शो के मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेती गोविंदा हैं। जो अवॉर्ड्स शो मौजूद होंगे और परफॉर्म भी करेंगे। बताया जा रहा है कि, इस अवॉर्ड्स समारोह में भोजपुरी के सभी बड़े सितारे एक साथ एक स्टेज पर नजर आएंगे। वहीं खबर यह भी आ रही है कि इस समारोह में पवन सिंह शामिल नहीं होंगे। 


दरअसल, बॉलीवुड के तरह ही भोजीवुड में अब कई तरह के अवॉर्ड्स फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन कोरोना महामारी  के कारण पिछले तीन सालों से किसी अवॉर्ड्स शो का आयोजन नहीं किया गया था। तकरीन तीन सालों के बाद होने जा रहा इस अवॉर्ड्स शो में भोजपुरी के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। 


इस अवॉर्ड्स शो के मुख्य आयोजक भोजपुरी फिल्म के स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी हैं। अवॉर्ड्स शो का आयोजन साल 2018 से किया जा रहा है। इस अवॉर्ड्स शो मनोज तिवारी के पुराने मित्र विकास सिंह वीरप्पन और अरुण ओझा के नाम कोलकता में शुरु होआ था। लेकिन दो साल यानि 2018-2019में आयोजित होने के बाद महामारी के दौरान अवॉर्ड्स शो आयोजित नहीं किया गया था। 


बता दें कि, अवॉर्ड्स शो का आयोजन जनवरी में ही किया जाना था लेकिन किसी कारणवश नही किया गया। जिसके बाद इसका आयोजन आज किया जा रहा है। इस समारोह में कई भोजपुरी स्टार को सम्मानित किया जाएगा। वहीं इस समारोह में पवन सिंह शामिल नहीं होने वाले हैं। जिसको लेकर दो तरह की चर्चाएं चलाई जा रही है। पहली तो अनुमान तो यह लगाई जा रही है कि, पवन सिंह व्यस्तता के कारण अवॉर्ड्स शो में शामिल नही हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यह बातें भी कि जा रही कि, अवॉर्ड्स शो में पवन सिंह के शिरकत ना लेने की वजह है खेसारी लाल का शो में शामिल होना। दोनों के बीच के विवादों के कारण पवन सिंह खेसारी लाल के साथ मंच शेयर नहीं करते है।