घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
10-Jun-2024 04:19 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड अभिनेता व आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बालीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा एक मुस्लिम लड़के से शादी करने जा रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से इसी महीने की 23 तारीख को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह शादी प्राइवेट फंक्शन के रूप में होगी।
सोनाक्षी ने सलमान खान की मदद से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। डबल एक्सएल फिल्म में भी दोनों ने साथ काम किया था। पिछले साल ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था। सोनाक्षी की आखिरी फिल्म हीरामंडी थी।
सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर अभी तक ऑफिसियल कंफर्मेशन नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के बेस्टियन में होने वाली इस शादी में हीरामंडी की पूरी कास्ट को आमंत्रित किया गया है। शादी के कार्ड को मैग्जीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि अफवाहे सच हैं। शादी में आने वाले गेस्ट के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है। वहीं शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट भी सामने आई है। यह इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी होगी। जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इस शादी का ऑफिसियल एनाउंसमेंट अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन जो खबरें चल रही हैं, इसमें कितनी सच्चाई है, इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में सलमान खान के साथ पहली फ़िल्म दबंग में काम किया था। जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। सोनाक्षी बेव सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। दहाड़ वेब सीरीज में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का रोल किया था। उस सिरीज को 2024 में best Thriller show OTT" award मिला है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को कौन नहीं जानता। शत्रुघ्न सिन्हा को लोग बिहारी बाबू के नाम से भी जानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से टीएमसी सांसद और बॉलीवुड अभिनेता हैं। वह पटना के ही रहने वाले हैं। पत्नी पूनम सिन्हा सिंधी हैं।
दो जुड़वां भाइयों, लव सिन्हा और कुश सिन्हा से सोनाक्षी सिन्हा छोटी हैं। सोनाक्षी मुंबई में आर्य विद्या मंदिर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त किया है। सोनाक्षी ने वर्ष 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए वस्त्र डिजाइन कर एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने पेशे की शुरुआत की थी। उसके बाद फिर लक्मे फैशन वीक 2009, लक्मे फैशन वीक 2008 में रैंप पर भी दिखीं।
हनी सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आई थी। वर्ष 2019 में उन्होंने कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल में एक गीत 'मुंगडा' में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और वरुण धवन सहित कलाकारों की टुकड़ी के साथ पीरियड रोमांस फिल्म कलंक में अभिनय किया। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही। सोनाक्षी ने फिल्म खानदानी शफाखाना में भी काम किया।
सोनाक्षी सिन्हा मिशन मंगल में अगले स्टार होंगे, जिसमें एक कलाकारों की टुकड़ी है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और तापसी पन्नू शामिल हैं। वह अजय देवगन, संजय दत्त और परिणति चोपड़ा के साथ युद्ध ड्रामा फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई दे रही हैं। उसके बाद, वह सलमान खान के साथ दबंग- 3 में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी, जो प्रभु देवा द्वारा निर्देशित होगी।





