खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Aug-2021 07:32 AM
PATNA : छोटे पर्दे पर ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है. टीवी सीरीज प्रतिज्ञा में इस दमदार किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले अनुपम श्याम चांदनी धन मल्टीपल ऑर्गन फैलियर की वजह से हो गया. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बेहद कम समय के अंदर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अनुपम श्याम पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहे थे.
63 साल के अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में एक्टिंग की छोटे पर्दे पर वह ज्यादा नजर आए. फिलहाल अनुपम श्याम प्रतिज्ञा 2 की शूटिंग कर रहे थे. मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. उनके करीबियों के मुताबिक धीरे-धीरे अनुपम श्याम के सभी ऑर्गन में काम करना बंद कर दिया और बीती रात तकरीबन 8:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने दस्तक, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, पाप, शक्ति, जिज्ञासा, राज, वेलडन, वांटेड, मुन्ना माइकल, हजार चौरासी की मां जैसी फिल्मों में भूमिका निभाई. हालांकि उन को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल में काम करने के बाद मिली ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार लोग शायद ही कभी भूल जाएं लेकिन अब इस किरदार में अनुपम श्याम नजर नहीं आएंगे.