“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
12-Dec-2024 06:20 PM
By First Bihar
Bihar News: बिपार्ड के महानिदेशक और चर्चित आईएएस अधिकारी के.के पाठक अधिकारियों के लिए ट्रैकिंग एक्सपीडिशन आयोजित कराने वाले हैं. सरकार ने अब भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के साथ ही वन सेवा और इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारियों को पर्वतारोहण, स्पोट्र्स क्लाइंंबिंग, टैकिंग का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है. अधिकारियों का यह प्रशिक्षण बिपार्ड की तरफ से आयोजित की जा रही है.
बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक केके पाठक ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ साथ प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि विभाग और जिलों में कार्यरत अधिकारियों के लिए सरकार ने ट्रैकिंग एक्सपीडिशन का आयोजन किया है। इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजन से अधिकारियों का कौशल विकास होता है।
बिपार्ड महानिदेशक केके पाठक ने अपने पत्र में कहा है कि भारतीय प्रशासनिक, पुलिस सेवा के साथ ही अन्य सेवाओं के जो पदाधिकारी इस प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं वे अपने आवेदन यथाशीघ्र मुहैया करा दें. केके पाठक ने यह पत्र 28 नवंबर को ही भेजा था. केके पाठक के पत्र के बाद विभिन्न विभागों ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. अधिकारियों का यह प्रशिक्षण बाधा ट्रेनिंग के रूप में होगा।