Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
10-Feb-2023 11:28 AM
By First Bihar
DESK : हम अक्सर अपने हेल्थ को लेकर कई विशेष ध्यान नहीं देते हैं। शरीर में आ रहे कई बदलाओं को युही नज़रन्दाज कर देते हैं। जब तक हमें जरुरी ना लगे हम डॉक्टर के पास अपनी परेशानी लेकर नहीं जाते हैं। आज कल के भागदौड़ के भरी ज़िन्दगी में हम अपने शरीर में हो रहे बदलाओं और लक्षणों पर खास ध्यान नहीं देते हैं। आज हम आपको विटामिन 12 के बारे में जानकारी देंगे, साथ ही इसके कमी से होने वाली बिमारियों के बारे में भी जानेंगे।
आप सभी को पता होगा कि हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की अहम योगदान होती है। विटामिन 12 को सभी पोषक तत्वों में ससे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हमारे शरीर को सही तरह से चलाने के लिए जरूरी होता है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन इसकी कमी की शिकायतें सुनने को मिलती रहती है। इसका निर्माण हमारे शरीर के अंदर नहीं होता है। इस लिहाजा यह बेहद जरूरी है कि, हम अपने खान- पान में उन चीज़ों को शामिल करें जिससे इसकी कमी पूरी हो जाए।
दरअसल, विटामिन 12 सभी पोषक तत्वों में सबसे अधिक जरूरी है। यह हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण और ब्रेन हेल्थ बूस्ट के साथ नरेवस सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। यही कारण है कि,जब हमारे शरीर में विटामिन 12 की कमी होने लगती है तो हम कई बिमारियों से घिर जाते हैं। सिरदर्द, थकान, त्वचा का पीला होना, मुहं में झाले पड़ना, किसी काम में मन ना लगना, किसी चीज को समझने में देरी होना,हाथ- पैरों में जलन या झनझनाहट होने लगता है। यह सब लक्षण विटामिन 12 की कमी का है।
इसके आलावा विटामिन 12 के कमी के कारण मुंह में अल्सर हो जाता है, पूरा जीभ लाल हो जाती है और दर्द देने लगती है। कई स्टडी में यह पाया गया दै कि विटामिन 12 के कमी आपके मेमोरी पर भी गहरा असर डालती है। आप चीजों को भूलने लगते हैं और किसी काम में ध्यान नहीं लगा पाते हैं। इसकी कमी से नर्वस सिस्टम और ब्रेन हेल्थ को बूस्ट होने में कमी आने लगती है। इससे माइग्रेन का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ विटामिन 12 के कमी से हाथ- पैर में सूजन आ जाता है, पैर के तलवे में जलन होती है। शरीर में विटामिन 12 के कमी से कोबालामिन की समस्या शुरु हो जाती है, जिससे शरीर में लाल कोशिकाओं की निर्माण नही होती है और शरीर पीला पड़ने लगता है। इसलिए इसकी कमी को दूर करने के लिए सोयाबिन, ओटमील, दही, मक्का, मल्टीग्रेन आटा के साथ दुध से बनी हुई चीजों का सेवन करें।