IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
15-Oct-2025 12:01 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की शोर के बीच अन्य खबरें दब सी गई हैं. इन दिनों सुर्खियों में सिर्फ एनडीए और महागठबंधन का सीट बंटवारे की खबरें हैं. दोनों गठबंधन के घटक दलों के बीच जारी विवाद पर सबकी निगाहें हैं. इन सबके बीच सरकारी महकमे की नई और सनसनीखेज खबर सामने आई है. एक उप कप्तान के रिश्वत मांगने वाला ऑडियो सामने आया है, जिसमें हाकिम जमीन संबंधी केस में लाखों रू की डिमांड कर रहे. हालांकि 1st Bihar/Jharkhand वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
उप कप्तान साहब का ऑडियो वायरल, चंपारण में हैं पदस्थापित
एक ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में एक तरफ उप कप्तान की आवाज बताई जा रही है तो दूसरी तरफ उनके ही रीडर हैं. दोनों के बीच लेन-देन की बात है. उप कप्तान साहब रीडर से माल तय करने को कह रहे हैं. साथ ही उन्हें समझा रहे कि जमीन वाले मामले में लाख से कम पर क्या बात करना है. अब यह ऑडियो लोगों के मोबाइल में घूमने लगा है.
पहले मुद्रा पानी रखवा लो, तब हमें कहना, हम थाना को कह देंगे
अब आप कहेंगे कि उक्त ऑडियों में क्या है, किस तरह की बातचीत है. हम आपको हूबहू यहां बता रहे हैं. उप कप्तान साहब के बारे में कहा जा रहा है कि वो अपने रीडर से फोन पर बात कर रहे हैं. किसी लड़की के मुद्दे पर बात हो रही. कह रहे....''वही बोलो, कि तुम करो , तब हम बोल देंगे कि एक बार मां बाप को समझाने का मौका दे दो. कोर्ट में लाकर हमलोग रखेंगे, बयान करवायेंगे, वहां वह बोलेगी कि हम मां-बाप के साथ जाएंगे. करके बोलो जल्दी से, तब हम थाना को बोलेंगे. इस पर रीडर कहता है कि हम उसको बोलते हैं कि थाना पर जाइए. तब उप कप्तान बोलते हैं-पहले बात कर लो, मुद्रा पानी रखवा लो पहले, कहीं पे, हां रखवा ले, रखवाने के बाद कहना कि आपको मौका दिया जा रहा,वहां जाकर बताइए, लड़की आपके साथ जाना चाहती है तो कोर्ट के माध्यम से जाएगी...''
बड़ा डील करो न, जैसे 1 लाख.....
लड़की वाले मामले में मुद्रा-पानी रखवाने की बात कर उप कप्तान साहब अगला केस जमीन संबंधी मामले पर आते हैं. रीडर से कहते हैं....''इसमें बात कर लो, अगर बड़ा पार्टी है तो. बड़ा डील करो न, सा्##. (गाली) बड़ा डील करो, 1 लाख....। जमीन वाला डील करो न, बड़ा डील होता ये सब. छोटा के फेर में काहे रहते हो. उधऱ से रीडर उप कप्तान साहब की हां में हां मिला रहा.''
कौन हैं उप कप्तान साहब....?
बता दें,उप कप्तान साहब का ऑडियो लोगों के मोबाइल के घूम रहा, उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो प्रमोशन पाकर यहां तक पहुंचे हैं, यानि प्रमोटेड उप कप्तान हैं. जिस जिले में कार्यरत्त हैं, वहां थानेदार के रूप में भी काम कर चुके हैं. जानकार बताते हैं कि जिस अनुमंडल में उप कप्तान पदस्थापित हैं, उसके बगल के अनुमंडल वाले थाना में काफी पहले थानेदारी कर चुके हैं.