ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / यही तो नया कश्मीर है, जेड मोड़ टनल के उद्घाटन के बाद बोले...

यही तो नया कश्मीर है, जेड मोड़ टनल के उद्घाटन के बाद बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Z-Morh सुरंग परियोजना मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच बनाई गई है। समुद्र तल से 8,650 फुट की ऊंचाई पर यह स्थित है। सुरंग को दोनों दिशाओं के यातायात के लिए तैयार किया गया है।

13-Jan-2025 09:09 PM

By First Bihar

 z morh tunnel inauguration: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  Z-Morh टनल का उद्घाटन किया है ।  उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यही तो नया कश्मीर है। टनल के उद्घाटन के मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली यह टनल 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें आपातकालीन स्थिति के लिए 7.5 मीटर चौड़ा समानांतर मार्ग है।  ये टनल लद्दाख को पूरे साल सड़क मार्ग से जोड़ने के साथ-साथ देश की रक्षा जरूरतों और क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभायेगी। 


यह परियोजना कनेक्टिविटी के लिए भी बेहद अहम है। इसके बनने से जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में मदद मिलेगी।सुरंग के खुलने से श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर सड़क का हिस्सा सभी मौसमों के लिए खुला रहेगा और सोनमर्ग क्षेत्र में सर्दियों के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


करीब 12 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पुल लेह के रास्ते श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सभी मौसम में संपर्क बढ़ाएगा।  यह लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच भी सुनिश्चित करेगा।