खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
09-Dec-2025 03:30 PM
By FIRST BIHAR
Parliament Session: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगली बार जब राहुल गांधी बिहार भ्रमण पर जाएंगे, तो कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक ही बोलेरो गाड़ी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ज्यादा गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इतनी ही हैसियत इनकी बिहार में रह गई है।
संजय जायसवाल का यह व्यंग उस समय आया जब बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी केवल छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। अगली बार जब राहुल गांधी बिहार भ्रमण पर जाएंगे, तो कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक ही बोलेरो गाड़ी में आ जाएंगे।
सत्र के दौरान उन्होंने एसआईआर पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी एसआईआर की बात कर रहे हैं, लेकिन जिस मुद्दे पर बिहार में इतनी बड़ी हार मिली, विपक्ष सुधरने को तैयार नहीं है। संजय जायसवाल ने शोले के संवाद का हवाला देते हुए कहा कि हमें सुधारने वाले सुधर गए, लेकिन हम नहीं सुधरे।
संजय जायसवाल ने कहा कि सबसे पहले वोट चोरी 1947 में हुई, जब सरदार पटेल की जगह नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया। बंगाल से लेकर अन्य जगहों तक एसआईआर की चर्चा हो रही है। 2026 में बंगाल में अंधेरा हटेगा और कमल खिलेगा।