ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा

Home / india / एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई...

एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं

जयमाला के मंच से दूल्हे ने दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाते हुए कहा कि विवाह दो दिलों का मिलन है, कोई लेन-देन नहीं। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपति ने लोगों को दहेजमुक्त शादी का संदेश दिया।

16-Feb-2026 05:36 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के सहारन स्थित छुटमलपुर में एक शादी समारोह उस समय मिसाल बन गया, जब दूल्हे ने दहेज में मिले 21 लाख रुपये मंच से ही लौटा दिए। जयमाला के दौरान दूल्हे ने मंच से माइक पर जो कुछ कहा वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। 


दूल्हे राजा ने कहा कि वधु पक्ष ने हमें शगुन के रूप में जो 21 लाख रुपये दिए हैं, उन्हें मैं सम्मानपूर्वक वापस करता हूं। शादी कोई सौदा नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो दिलों का मिलन है। दूल्हे ने स्पष्ट किया कि वह और उनकी दुल्हन दोनों आत्मनिर्भर हैं और इस रिश्ते को लेन-देन का माध्यम नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार का दहेज स्वीकार नहीं है। यह सुनकर समारोह में मौजूद लोग भावुक हो गए और तालियों की गूंज से माहौल भर गया।


वर-वधू दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर

यह मामला 14 फरवरी की है, जब प्रफुल्ल सोम और साक्षी राणा की शादी थी। साक्षी नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि प्रफुल्ल भी नोएडा में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शादी की रस्मों के बीच साक्षी के पिता रविंद्र राणा ने 21 लाख रुपये भेंट किए थे, जिसे दूल्हे ने लेने से इनकार कर दिया।


पिता ने भी किया समर्थन

दूल्हे के पिता यशपाल सिंह मेरठ में सब-इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने बेटे के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यदि हम खुद दहेज लें, तो समाज को इससे दूर रहने की सलाह कैसे दे सकते हैं? नई पीढ़ी के लिए सही उदाहरण पेश करना हमारा कर्तव्य है। वधु पक्ष ने भी दूल्हे और उनकी फैमिली के इस फैसले का सम्मान किया। साक्षी के पिता ने कहा कि वे वर पक्ष के इस फैसले का स्वागत करते हैं और इसकी प्रशंसा करते हैं। अंततः प्रतीकात्मक रूप से केवल 1 रुपया स्वीकार किया गया।


दुल्हन ने जताया गर्व

शादी के बाद साक्षी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे ऐसे परिवार का हिस्सा बनी हैं, जहां शिक्षा और संस्कार को महत्व दिया गया, ना कि पैसों को महत्व दिया जाता है। साक्षी ने आगे कहा कि उनके ससुराल वालों के लिए दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज है।


दूल्हे का संदेश

वही दूल्हे प्रफुल्ल ने कहा कि दहेज एक सामाजिक बुराई है, जो बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता को बढ़ावा देती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं और दहेजमुक्त विवाह को अपनाएं। इस पहल ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है कि बेटी बोझ नहीं, घर की शान होती है। इस तरह दोनों की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। दूल्हे राजा ने ऐसा काम किया जिसकी चर्चा दो दिन बाद भी हो रही है। लोग दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।