ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / india / हजारों करोड़ की रेल परियोजनाओं का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, 10 नई वंदे...

हजारों करोड़ की रेल परियोजनाओं का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; बिहार-झारखंड को देंगे खास सौगात

12-Mar-2024 07:11 AM

By First Bihar

PATNA/RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अहमदाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के आपेरशन कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 85 हजार करोड़ से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही साथ वे 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसमें बिहार और झारखंड को भी कई सौगात शामिल हैं।


प्रधानमंत्री इस्टर्न डीएफसी के 401 किलोमीटर के नए खुर्जा जंक्शन-सानेहवाल खंड और वेस्टर्न डीएफसी के 244 किलोमीटर के नए मकरपुरा जंक्शन-घोलवाड़ खंड का उद्घाटन करेंगे। इस्टर्न डीएफसी का यह महत्वपूर्ण खंड उत्तर भारत के प्रमुख कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में संपर्क को बढ़ाएगा। यह उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। उधर, वेस्टर्न डीएफसी का करीब ढाई सौ किलोमीटर लंबा खंड गुजरात के पांच जिलों वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड को जोड़ेगा।


इस दौरान पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु- डा. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो- हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली) को भी हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही साथ वे चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज और तिरुअनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है।


वहीं पीएम मोदी आज आसनसोल और हटिया तथा तिरूपति और कोल्लम स्टेशनों के बीच दो नई यात्री ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी रेलवे स्टेशनों पर 50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये केंद्र लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं प्रदान करेंगे। इसके साथ ही 51 गति शक्ति मल्टी माडल कार्गो टर्मिनल  और 80 खंडों में 1045 आरकेएम स्वचालित सिग्नलि‍ग भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री 1,500 से अधिक वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टाल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।