ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / india / पीएम मोदी ने की सर्वदलीय बैठक, संसद के मानसून सत्र के पहले हुई...

पीएम मोदी ने की सर्वदलीय बैठक, संसद के मानसून सत्र के पहले हुई चर्चा

18-Jul-2021 01:58 PM

DELHI : 19 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए. संसद के मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं. सुबह 11 बजे से संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. मानसून सत्र को लेकर स्पीकर ओम बिरला सभी नेताओं के साथ भीम मीटिंग करने वाले हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल समेत अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए हैं. विपक्षी दलों के भी कई प्रमुख नेता बैठक में मौजूद रहे हैं. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डीएमके के तिरुचि शिवा संसद में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मौजूद हैं. बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई है कि 13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में कैसे सुचारू तरीके से कामकाज हो. 


मानसून सत्र के दौरान में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जायेगा. संसद सत्र के ठीक पहले कांग्रेस ने अपनी पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं.  लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी की जगह कांग्रेस किसी नए चेहरे को अपना नेता बना सकती हैं. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है. राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ही कांग्रेस के नेता रहेंगे.