ब्रेकिंग न्यूज़

LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका

Home / india / पाकिस्तान में आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला, अबतक 23 जवानों की मौत की...

पाकिस्तान में आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला, अबतक 23 जवानों की मौत की खबर, एक दर्जन से अधिक सैनिक घायल

12-Dec-2023 02:51 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां पाकिस्तानी सेना के आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में अबतक 23 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है जबकि एक दर्जन से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबा इलाके में हुआ है, जहां आतंकियों ने विस्फोटक से भरी कार को एक इमारत से टकरा दिया।


धमाका इतना जोरदार था कि उसकी वजह से इमारत के तीन कमरे ढह गए। घायलों की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। धमाके के बाद पाकिस्तानी सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी के दौरान चार आतंकवादियों को भी मार गिराया है।


घायलों को मलबे से निकालकर अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान आतंकी संगठन है जो पाकित्सान में अफगानिस्तान की तर्ज पर सरकार बनाना चाहता है। यही वजह है कि संगठन वहां के सरकारी महकमों और अधिकारियों को लगातार निशाना बना रहा है। यह इलाका खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के काफी करीब है और तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) का गढ़ है।