ब्रेकिंग न्यूज़

खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला IT Raid 72 Hours : BSP विधायक के ठिकाने पर 72 घंटे की IT रेड खत्म, 9 करोड़ कैश सहित अलमारी से 60 करोड़ के झोल का कला चिट्टा भी मिला Diploma Courses: 12वीं के बाद जल्द पाना चाहते हैं नौकरी? तो आपके लिए बेस्ट है यह डिप्लोमा कोर्स Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग, पटना साइंस कॉलेज में दो राउंड गोली चलने से मची दहशत हो जाइए सावधान! आपका स्मार्टफोन कर सकता है आपकी जासूसी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज IAS Officer : मंत्री की नाराजगी के बाद बड़ा एक्शन, सीनियर अफसर पर गिरी गाज; मीटिंग में नहीं पहुंचने पर सस्पेंड हुआ IAS ऑफिसर

बंगाल में 'निपाह वायरस' की दस्तक से मचा हड़कंप, दो नर्स संक्रमित, झारखंड में अलर्ट, कैसे फैलता है जानिये?

दोनों नर्सों की हालत गंभीर बताई जा रही है। केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की एक नेशनल आउटब्रेक रिस्पांस टीम बंगाल के लिए रवाना कर दी है। वही झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है।

13-Jan-2026 06:42 PM

By First Bihar

Nipah Virus Case: पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस की आहट से हड़कंप मचा हुआ है। AIIMS कल्याणी स्थित ICMR की ‘वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी’ (VRDL) में 2 संदिग्ध मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार की मदद के लिए एक ‘नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रिस्पांस टीम’ को तैनात किया है। जिसमें देश के दिग्गज विशेषज्ञ शामिल हैं। इस वायरस की उच्च मृत्यु दर और इसके तेजी से फैलने की क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने ममता बनर्जी सरकार को सतर्क रहने को कहा है।


वही पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली दो नर्सों में निपाह वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। दोनों नर्सों की उम्र 26 से 27 वर्ष बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल में 2 संदिग्ध मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है।


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि सभी जिलों में कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। इसे लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने को कहा गया है। जिससे कि लोगों को इस बीमारी से संबंधित लक्षणों, रोकथाम और सावधानियों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। ऐसा करने से इस प्रकोप को बढ़ने से रोका जा सकेगा। इरफान अंसारी ने कहा कि इस बीमारी के खिलाफ झारखंड सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है।


क्या हैं इस वायरल का लक्षण?

सांस लेने में दिक्कत, हल्का बुखार, खांसी, गले में खरास, तेज सिरदर्द, ब्रेन अटैक, एंसेफेलाइटिस और कुछ मामलों में कोमा जैसी गंभीर स्थिति निपाह वायरस का लक्षण है। जो मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों से फैलता है। जिसे फ्लाइंग फॉक्स भी कहा जाता है। जो सूअरों और कुछ अन्य घरेलू जानवरों से भी फैल सकता है। इसके अलावे यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के शरीर में ट्रांसफर हो सकता है।