परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
07-Jul-2021 09:46 PM
DELHI : मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी शुरू हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अब दो नए मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. अमित शाह सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. कल ही सरकार ने इस मंत्रालय का गठन किया है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए डॉक्टर हर्षवर्धन के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मनसुख मांडवीया को दिया गया है. सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय का जिम्मा भी मनसुख मांडवीया को दिया है.
मोदी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ केमिकल एंड फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री को जोड़ दिया है. कोरोना काल में दवाओं को लेकर जिस तरह का मामला सामने आया. उसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर को एक साथ किया गया है.
डॉ मंजू पारा महेंद्र भाई को बाल विकास विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है. जबकि स्मृति ईरानी मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री होंगी. रेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पीयूष गोयल को अब कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.
पीयूष गोयल के पास कॉमर्स और उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी दी गई है. अश्विनी वैष्णव देश के नए रेल मंत्री का कामकाज संभालेंगे. उनके पास इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट भी होगा.
धर्मेंद्र प्रधान को अब देश का नया शिक्षा शिक्षा मंत्री बनाया गया है. हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।