BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
21-Dec-2025 11:39 AM
By First Bihar
Indian Railways: भारतीय रेलवे 'एक देश, एक रेलवे, एक पहचान पत्र' की महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने सभी रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों के लिए एक समान यूनिफ़ॉर्म पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है। नए पहचान पत्र में 12 अंकों का यूनिक आइडेंटिटी कोड (UIC) होगा, जो कर्मचारी की पूरी प्रोफ़ाइल को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करेगा और पहचान में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।
रेलवे बोर्ड ने समस्त जोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट्स और संस्थानों के महाप्रबंधकों को इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है। यूनिक आइडेंटिटी कोड के पहले दो अंक कार्ड जारी होने वाले वर्ष को दर्शाएंगे। उदाहरण के लिए, 2025 में जारी कार्ड '25' से शुरू होगा। अगले दो अंक संबंधित रेलवे जोन या यूनिट कोड के लिए आरक्षित होंगे, जैसे उत्तर मध्य रेलवे के लिए '09' और दक्षिण रेलवे के लिए '10'।
इसके अलावा, पांचवें और छठे अंक कर्मचारी के डिवीजन, वर्कशॉप या मुख्यालय की जानकारी देंगे, जबकि अंतिम छह अंक कर्मचारी का व्यक्तिगत सीरियल नंबर होंगे। इस संरचना से केवल नंबर देखकर ही कर्मचारी की सटीक तैनाती और विभाग की जानकारी पता लगाना संभव होगा।
वर्तमान में विभिन्न जोन अलग-अलग रंग, आकार और डिजाइन के आईडी कार्ड जारी करते हैं, जिससे पहचान में एकरूपता की कमी थी। नई योजना के तहत, पूरे देश में सभी रेलकर्मियों के पहचान पत्र एक डिजाइन, एक रंग और एक प्रारूप में होंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलकर्मियों का पीला और ठेका कर्मचारियों का नारंगी पहचान पत्र होगा। इन कार्ड्स का आकार 8.75 सेमी लंबा और 5.4 सेमी चौड़ा होगा।
पहचान पत्र के पीछे क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करने पर कर्मचारी की पूरी जानकारी, जैसे नाम, पद, विभाग, तैनाती स्थान और कार्य इतिहास, डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी। इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि कर्मचारियों की प्रबंधन प्रक्रिया और तैनाती का रिकॉर्ड भी डिजिटल और पारदर्शी तरीके से रखी जा सकेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से कर्मचारियों की सुरक्षा, ट्रैकिंग और प्रमाणीकरण आसान होगा। भविष्य में यह पहचान पत्र रेलवे की अन्य सेवाओं और डिजिटल सिस्टम से भी जुड़ा जा सकेगा, जिससे कर्मचारी और प्रशासन दोनों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।