खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला IT Raid 72 Hours : BSP विधायक के ठिकाने पर 72 घंटे की IT रेड खत्म, 9 करोड़ कैश सहित अलमारी से 60 करोड़ के झोल का कला चिट्टा भी मिला Diploma Courses: 12वीं के बाद जल्द पाना चाहते हैं नौकरी? तो आपके लिए बेस्ट है यह डिप्लोमा कोर्स Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग, पटना साइंस कॉलेज में दो राउंड गोली चलने से मची दहशत हो जाइए सावधान! आपका स्मार्टफोन कर सकता है आपकी जासूसी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज IAS Officer : मंत्री की नाराजगी के बाद बड़ा एक्शन, सीनियर अफसर पर गिरी गाज; मीटिंग में नहीं पहुंचने पर सस्पेंड हुआ IAS ऑफिसर
11-Jan-2026 12:46 PM
By FIRST BIHAR
Elon Musk X News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ने अब आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है और भारत सरकार के कानूनों व दिशानिर्देशों के अनुसार काम करने का भरोसा दिया है। एक्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने सख्त रुख अपनाया था, जिसके बाद प्लेटफॉर्म ने कई अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स ने करीब 600 अकाउंट डिलीट किए हैं और लगभग 3,500 पोस्ट को ब्लॉक किया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि अब उसके प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को अनुमति नहीं दी जाएगी और वह भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ही काम करेगी। यह कार्रवाई उस घटना के एक सप्ताह बाद हुई है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट को चिन्हित किया था।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक्स प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के प्रसार को लेकर विवाद चल रहा था। कई अकाउंट Grok AI की मदद से आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहे थे, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। Grok दरअसल एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट है, जिसे एलॉन मस्क की कंपनी xAI ने विकसित किया है। इसे यूजर्स एक्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ अलग ऐप के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाल के दिनों में Grok द्वारा तैयार की जा रही अश्लील इमेज और उसके एडिटिंग फीचर को लेकर खासा विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर महिलाओं और नाबालिगों की तस्वीरों से एआई के जरिए अश्लील कंटेंट तैयार कर रहे थे। इस मामले को मोदी सरकार ने गंभीरता से लिया और एक्स को सख्त निर्देश जारी किए। सरकार की चेतावनी के बाद ही एलॉन मस्क और एक्स प्लेटफॉर्म की ओर से यह कार्रवाई की गई है।