ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डालबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / india / ED ने डंकी रूट नेटवर्क पर किया छापा, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से करोड़ों की संपत्ति...

ED ने डंकी रूट नेटवर्क पर किया छापा, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से करोड़ों की संपत्ति बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डंकी रूट नेटवर्क के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर 4.63 करोड़ नकद, 6 किलो सोना और 313 किलो चांदी जब्त की।

19-Dec-2025 06:53 PM

By First Bihar

DESK: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डंकी रूट नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 4.63 करोड़ नकद, 6 किलो सोना और 313 किलो चांदी जब्त की गई। दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट को इस रैकेट का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है।


ED के जालंधर जोनल ऑफिस ने 18 दिसंबर 2025 को यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान डिजिटल सबूत भी बरामद हुए, जिनमें चैट रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और डंकी रूट से जुड़े कई अहम दस्तावेज शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी अमेरिका भेजने के बदले अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलते थे और भुगतान की गारंटी के तौर पर उनके जमीन और मकान के दस्तावेज अपने पास रख लेते थे। हरियाणा में एक प्रमुख डंकी ऑपरेटर के परिसरों पर भी छापेमारी की गई, जहां कई रिकॉर्ड और दस्तावेज मिले।


ईडी ने बताया कि अन्य आरोपियों के ठिकानों से भी आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनसे नेटवर्क के मोडस ऑपरेन्डी, मनी ट्रेल और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका के अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क खास तौर पर मेक्सिको बॉर्डर के जरिए अमेरिका में अवैध प्रवेश कराने का काम करता था। इसमें ट्रैवल एजेंट, बिचौलिए और विदेशी संपर्कों की पूरी चेन सक्रिय थी।


ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अभी जारी जांच का हिस्सा है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है। एजेंसी का फोकस अब इस नेटवर्क से जुड़े पैसों के पूरे लेन-देन और अंतरराज्यीय कनेक्शन को खंगालने पर है।