खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Apr-2021 08:54 PM
DESK : देश भर में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. इस वक्त एक बड़ी खबर गुजरात से सामने आ रही है. कोरोना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी की मौत हो गई है. नर्मदाबेन मोदी लगभग 10 दिन से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती थीं. जहां उन्होंने मंगलवार कोआखिरी सांस ली.
पीएम नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी की मौत के बाद उनेक घर में गमगीन माहौल है. बताया जा रहा है कि नर्मदाबेन मोदी लगभग 80 साल की थीं. प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने नर्मदाबेन मोदी की मौत को लेकर जानकारी दी कि "कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था."

प्रह्लाद मोदी ने मीडिया को आगे बताया कि "उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली.'' उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी."
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर फैली हुई है, जो खतरनाक तरीके से संक्रमण फैला रही है. पीएम मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी की मौत से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला की भी कोरोना से मौत की खबर सामने आई. गुजरात में पिछले 24 घंटे में 14352 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान 7,803 लोग स्वस्थ भी हुए हैं.