Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें
10-Oct-2025 02:54 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के रोहतास जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज नाली के विवाद ने एक छात्रा की जान ले ली। मामला शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव का है। यहां शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच नाली को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान मंटू सिंह की बेटी गोल्डी कुमारी के रूप में हुई है, जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में नाली से पानी गिराने को लेकर दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह यह विवाद फिर से भड़क उठा. दोनों पक्षों के बीच बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए थे, जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई।
लेकिन पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद विवाद दोबारा शुरू हो गया और देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। इस दौरान चली गोली गोल्डी कुमारी के गले में जा लगी। गंभीर रूप से घायल गोल्डी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, फायरिंग में एक अन्य युवक को भी छर्रा लगने से हल्की चोटें आई हैं।
मृतका के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब गोली चली, उस वक्त डायल 112 की टीम मौके पर ही मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने बताया, “नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस टीम वहां मौजूद थी और दोनों पक्षों को समझा रही थी, तभी पड़ोसी सुनील सिंह ने अचानक गोली चला दी, जो गोल्डी के गले में लग गई. पुलिस तमाशबीन बनी रही।”
वहीं, शिवसागर थाना में तैनात एएसआई सुरिंदर कुमार ने परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, “घटना पुलिस टीम के सामने नहीं हुई. हमारी टीम दोनों पक्षों में सुलह कराकर लौट चुकी थी. उसके बाद फायरिंग की घटना घटी.” उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि किरहिंडी गांव में सुनील सिंह और मंटू सिंह के परिवार के बीच पहले से ही आपसी रंजिश थी। उसी विवाद की कड़ी में आज सुबह फिर से नाली से पानी गिराने को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बीच सुशील सिंह की ओर से गोली चलाई गई, जिससे मंटू सिंह की बेटी गोल्डी कुमारी घायल हो गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर एफएसएल जांच शुरू कर दी है।
गोल्डी कुमारी का शव सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिस टीम पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सख्ती दिखाती तो आज एक मासूम की जान नहीं जाती।