Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
05-Mar-2025 11:41 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पवन सिंह ने कहा है कि वो लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। हालांकि, वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी उनका कोई बयान सामने नहीं आया है। पवन सिंह ने जब बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “थोड़ा समय नजदीक आने दीजिए, सब कुछ पता चल जाएगा।” वहीं बीजेपी पवन सिंह को टिकट देगी या नहीं इस पर पार्टी का बयान सामने आया है।
आज यानी बुधवार को बिहार विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल से सवाल किया गया कि पवन सिंह ने कहा है कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि भारत में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। पार्टी टिकट देगी कि नहीं देगी यह भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है।
हरिभूषण ठाकुर बचोल ने पवन सिंह पर कहा कि निश्चित रूप से वह गायक हैं.. पार्टी में आते हैं तो उन्हें जरूर प्राथमिकता मिलेगी। आपको बता दें कि पवन सिंह ने कई बार आरोप लगाया है कि बीजेपी के लोगों ने ही उन्हें हराया था। इस पर हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सवालिया लहजे में कहा कि यह तो कहने की बात है। इतने लोग खड़े थे तो क्या बीजेपी के लोगों ने ही सबको हराया हैं? लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है अगर वह दिवालिया या मानसिक विक्षिप्त नहीं है तो।