Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
02-Nov-2025 02:19 AM
By First Bihar
Mokama muder case: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जिसमें सबसे बड़ा नाम मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का है। पुलिस ने अनंत सिंह को हत्या के मामले में अरेस्ट किया है।
पटना पुलिस के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि गुलाबचंद हत्याकांड मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है जिसमें अनंत सिंह का भी नाम शामिल है। उन्होंने यह जानकारी दी की घटना के बाद जब पुलिस की टीम वहां जांच पड़ताल करने पहुंची तो तो यह पाया गया की घटना के बाद जेडीयू प्रत्याशी वहां मौजूद थे। उनकी मजबूती में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है जिसके बाद अब उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है इसके साथ ही इस मामले में दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। यह तीनों लोग बाढ़ थाना अंतर्गत नगमा गांव के रहने वाले बताए जाने जिसमें एक का नाम मणिकांत बताया जा रहा है तो दूसरे का नाम रणजीत राम है।
शनिवार देर रात हुई इस कार्रवाई की पुष्टि पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और डीएम त्याग राजन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
डीएम त्याग राजन ने बताया कि इस घटना में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि “जितने भी लीगल हथियार हैं, उन्हें भी जमा कराया जा रहा है।” डीएम ने साफ किया कि प्रशासन हर कोण से मामले की जांच कर रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है” और इस घटना में आचार संहिता का उल्लंघन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह उस समय घटनास्थल पर मौजूद थे, और जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
एसएसपी ने आगे बताया कि अनंत सिंह के दो सहयोगी – मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम – भी घटनास्थल पर मौजूद थे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इस हत्याकांड ने एक बार फिर मोकामा की सियासत में हलचल मचा दी है। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रेम राज की रिपोर्ट