Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
05-Nov-2025 03:49 PM
By First Bihar
Bihar Special Trains: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रवासी मजदूर चुनाव देने के लिए बिहार वापस आ रहे हैं। साथ ही त्योहारों के पहले और अब त्योहारों के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने सात स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से भागलपुर और मालदा टाउन से होकर होगा, जिससे यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी। रेलवे के अनुसार, इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से घर लौट रहे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और यात्रा सुगम एवं सुरक्षित रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और टिकट जांच सहित सभी नियमों का पालन करें। ऐसा करने से यात्रा और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित रहेगी।
स्पेशल ट्रेनों की जानकारी
04457 भागलपुर–आनंद विहार स्पेशल: यह ट्रेन 30 नवंबर तक रोजाना जमालपुर और किऊल होकर भागलपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी। इसमें जनरल और स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 04063 भागलपुर–दिल्ली स्पेशल: यह ट्रेन 5 से 26 नवंबर के बीच हर बुधवार दोपहर 1:40 बजे भागलपुर से चलेगी और इसमें भी जनरल और स्लीपर कोच की व्यवस्था होगी।
03435 मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल: यह ट्रेन 10 और 24 नवंबर को भागलपुर, जमालपुर, किऊल होकर सुबह 9:30 बजे मालदा टाउन से चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल: मुंगेर होकर चलने वाली यह ट्रेन 10 से 24 नवंबर के बीच हर सोमवार सुबह 5 बजे भागलपुर से रवाना होगी। इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा रहेगी।
03417 मालदा टाउन–उधना स्पेशल: यह ट्रेन 8 नवंबर को भागलपुर, जमालपुर, किऊल होकर दोपहर 12:20 बजे मालदा टाउन से चलेगी। इसमें जनरल और स्लीपर कोच की व्यवस्था रहेगी। 03401 भागलपुर–लोकमान्य तिलक अनारक्षित स्पेशल: यह ट्रेन 7 नवंबर सुबह 5 बजे भागलपुर से चलेंगी और इसमें सभी कोच जनरल श्रेणी के होंगे।
03403 भागलपुर–एसएमबीवी बेंगलुरु अनारक्षित स्पेशल: यह ट्रेन 7 नवंबर सुबह 10:30 बजे भागलपुर से चलेगी और जमालपुर, किऊल, झाझा, आसनसोल, बर्द्धमान और भट्टानगर से होकर गुजरेगी। इसमें जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के बाद घर लौट रहे यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। रेलवे का यह कदम विशेष रूप से बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा।