ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar Election 2025: बिहार में कूड़े पर फेंकी मिलीं हजारों VVPAT पर्चियां, उठ रहे गंभीर सवाल; जिला निर्वाची पदाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Bihar Election 2025: समस्तीपुर के शितलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली हजारों वोटिंग पर्चियां कूड़े में मिलीं हैं. घटना की जानकारी मिलने के मौके पर पहुंचे डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

08-Nov-2025 03:40 PM

By RAMESH SHANKAR

Bihar Election 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी हुई पाई गईं। यह मामला सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास सामने आया। 6 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था, लेकिन 8 नवंबर की सुबह शितलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलीं। 


इस घटना के बाद चुनाव आयोग और चुनाव कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले के गंभीर होने पर जिले के डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एसडीओ दिलीप कुमार भी जांच में शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी पर्चियों को कलेक्ट कर लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चुनाव विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है। विपक्ष इस स्थिति का उपयोग हमलावर होने के लिए कर सकता है। अब यह जांच का विषय है कि यह पर्चियां मतदान से संबंधित हैं या टेस्ट/प्रशिक्षण के दौरान निकली थीं, जिन्हें कर्मचारियों ने फेंक दिया।


मामले की सूचना पर विभिन्न प्रत्याशी भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन से गंभीर जांच की मांग की। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि पर्चियों पर मतदान केंद्र की पहचान कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन पर्चियों के कूड़े में फेंके जाने का कारण क्या था।