Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
06-Nov-2025 01:07 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हंगामा देखने को मिला है। यहां नगर निगम वार्ड 16 के बूथ संख्या 226 से 232 के पास चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि वे बूथ से महज 150 मीटर दूर वोटर स्लिप बांट रहे थे। बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को थाने ले गए, साथ ही वोटर लिस्ट व पर्चियां भी जब्त कर लीं।
इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार डॉ. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और एसआई पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से वोटर स्लिप बांट रहे थे क्योंकि बीएलओ घर-घर नहीं पहुंचा पाया था। डॉ. सुनील ने एसआई रवि कुमार को आरजेडी समर्थक तक बताया और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन का भी कहना है कि SI ने दुर्व्यवहार किया है और धमकी दी है।
पुलिस का पक्ष साफ है। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक बूथ से 100 मीटर के दायरे में किसी तरह का प्रचार या पर्ची वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस बारे में बात करते हुए थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बतालाया है कि सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच के लिए टीम गई। पूछताछ चल रही है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
यह घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। बीजेपी समर्थकों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। कार्यकर्ताओं से अभी पूछताछ हो रही है। अगर आचार संहिता उल्लंघन साबित हुआ तो मुकदमा दर्ज होगा। इधर डॉ. सुनील कुमार ने ऊपर तक शिकायत करने की बात कही है।