Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
06-Nov-2025 09:18 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में भोजपुरी सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव नई मुश्किल में फंस गए हैं। मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके रो हाउस पर अवैध निर्माण को लेकर मीरा भायंदर महानगर पालिका ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस 3 नवंबर को भेजा गया और इसमें साफ निर्देश है कि अनधिकृत ढांचा तुरंत हटाया जाए।
नगर निगम के मुताबिक खेसारी के रो हाउस नंबर 1 और 2 में लोहे के एंगल और शेड से भूतल से लेकर दूसरी मंजिल तक अनुमति के बिना निर्माण किया गया है। स्वीकृत मानचित्र में बदलाव भी बिना इजाजत किए गए। प्रभाग अधिकारी स्वप्निल सावंत ने नोटिस में चेतावनी दी है कि समय सीमा में ढांचा नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण विभाग खुद तोड़ देगा और तोड़ने का पूरा खर्च खेसारी लाल यादव से वसूला जाएगा।
यह बंगला मीरा रोड के जुन्या पेट्रोल पंप के पास क्लासिक काउंटी और नताशा पार्क के पीछे है। खेसारी ने यहां कुछ साल पहले अपना हाईटेक स्टूडियो शुरू किया था। पिछले साल स्टूडियो का उद्घाटन धूमधाम से हुआ और यहीं से उनकी भोजपुरी फिल्में व एल्बम बनते हैं। फिलहाल खेसारी और परिवार छपरा में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं इसलिए घर पर सिर्फ केयरटेकर मौजूद था।
निगम का कहना है कि पूरे इलाके में अतिक्रमण जांच अभियान चल रहा है। इसी दौरान खेसारी का बंगला जांच में आया। अधिकारी इसे नियमित कार्रवाई बता रहे हैं। कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। लेकिन राजद कार्यकर्ता इसे साजिश मान रहे हैं। उनका आरोप है कि खेसारी की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी परेशान हैं इसलिए चुनाव के समय निशाना बनाया जा रहा है।
खेसारी अभी इस पर चुप हैं। माना जा रहा है कि वोटिंग के बाद ही जवाब देंगे। छपरा में उनके समर्थक कह रहे हैं कि यह मुद्दा प्रचार पर असर डालेगा लेकिन वोटरों का भरोसा नहीं डिगेगा। निगम ने साफ किया कि एक-दो दिन में कार्रवाई हो सकती है। खेसारी के लिए चुनावी मैदान के साथ कानूनी जंग भी बड़ी चुनौती बन गई है।