ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले इस मामले में और सख्त हुआ चुनाव आयोग, सभी दलों और उम्मीदवारों के लिए हिदायत जारी

Bihar News: चुनाव आयोग ने विरोधियों के निजी जीवन पर टिप्पणी और AI वीडियो पर सख्ती का निर्देश जारी किया। 6-11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को काउंटिंग। सोशल मीडिया पर नजर, फर्जी कंटेंट पर कार्रवाई..

10-Oct-2025 07:02 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को हिदायत दी है कि वे प्रतिद्वंद्वियों के निजी जीवन पर टिप्पणी करने से बचें, खासकर उन पहलुओं पर जो उनकी सार्वजनिक गतिविधियों से न जुड़े हों। इसके साथ ही, AI से बने फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। बिहार में दो चरणों में वोटिंग (6 और 11 नवंबर) होगी और 14 नवंबर को मतगणना के बाद 16 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और सोशल मीडिया पर भी इसका पालन अनिवार्य है।


चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि AI से बनाए गए सिंथेटिक वीडियो जो विरोधियों को निशाना बनाते हैं, आचार संहिता के दायरे में आएंगे। बिना सत्यापन के तोड़-मरोड़कर पेश की गई सामग्री या गलत तथ्यों पर आधारित आलोचना बर्दाश्त नहीं होगी। आयोग का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली पोस्ट्स पर पैनी नजर है और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हाल के दिनों में AI वीडियो और फोटोशॉप्ड तस्वीरों का दुरुपयोग बढ़ा है, पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां से जुड़ा विवादित वीडियो इसका उदाहरण है, इस वीडियो ने सियासी तूफान खड़ा किया था। ऐसी हरकतें माहौल को जहरीला बनाती हैं और कई बार हिंसा तक ले जाती हैं।


ऐसे में अब आयोग का मकसद "फ्री एंड फेयर" चुनाव सुनिश्चित करना है। इसके लिए हर पोस्ट, हर वीडियो की मॉनिटरिंग हो रही है। बिहार में पहले से ही तल्ख सियासी माहौल है और नेताओं की निजी जिंदगी पर टिप्पणियां मर्यादाएं तोड़ रही हैं। AI टूल्स ने इसे और आसान कर दिया है, जिससे फर्जी कंटेंट वायरल हो रहा। आयोग ने चेताया कि ऐसा कोई भी कदम जो माहौल बिगाड़े, उस पर कठोर एक्शन लिया जाएगा। बिहार के लोग चाहते हैं कि चुनाव मुद्दों पर हो, न कि निजी हमलों पर। आयोग की ये सख्ती सही दिशा में है, ताकि लोकतंत्र स्वच्छ रहे।