ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर

Bihar Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर मतदान समय 1 घंटे घटाया है। वहीं 121 सीटों पर प्रचार भी समाप्त हो गया।

05-Nov-2025 02:20 PM

By First Bihar

Bihar Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुरक्षा दृष्टि से चुनाव आयोग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। आयोग ने छह विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय एक घंटा कम कर दिया है। इन सभी केंद्रों पर अब सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा। यह फैसला संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व पूर्व की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं बाकी के 115 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 43,206 मतदान केंद्रों पर मतदान समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।


चुनाव आयोग द्वारा जिन विधानसभा क्षेत्रों के मतदान समय में कमी की गई है, उनमें सिमरी बख्तियारपुर के 410 मतदान केंद्र, महिषी के 361, तारापुर के 412, मुंगेर के 404, जमालपुर के 492 और सूर्यगढ़ा के 56 मतदान केंद्र शामिल हैं। ये केंद्र नदी से दूर, दुर्गम मार्गों और संवेदनशीलता के कारण विशेष सुरक्षा व्यवस्था की श्रेणी में रखे गए हैं।


गौरतलब है कि बिहार में इस बार पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होना है। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं और इनमें नीतीश सरकार के 16 मंत्री भी शामिल हैं। आयोग ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ ड्रोन और वीडियोग्राफी की भी विशेष व्यवस्था की है।


पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम 6 बजे थम गया। पहले चरण में कुल 45,324 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जिनमें ग्रामीण इलाकों में 36,733 और शहरी क्षेत्रों में 8,608 बूथ शामिल हैं। इनमें से 926 बूथों का संचालन महिलाओं द्वारा और 107 बूथों का संचालन दिव्यांग मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा 320 बूथों को मॉडल बूथ के रूप में तैयार किया गया है ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सके। 


पहले चरण के जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें कई जगह नक्सल प्रभावित इलाक़े भी शामिल हैं। यही कारण है कि सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। नदी पार मतदान केंद्रों तक सुरक्षा बलों को पहले से ही भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की बाधा न आए। मतदाता जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान में हिस्सा लें।


प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों के साथ-साथ आम मतदाताओं की निगाहें 6 नवंबर पर टिकी हैं। इस चरण की सीटें सूबे की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं और इनके नतीजे भविष्य की सत्ता की दिशा को तय कर सकते हैं।


अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था, वोटिंग समय में बदलाव और नेताओं के जोरदार प्रचार से मतदान प्रतिशत पर क्या असर पड़ता है। परिणाम 14 नवंबर को आएंगे और तब यह साफ होगा कि जनता ने किसके विकास मॉडल पर मुहर लगाई है।