ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election 2025: ‘बंटना नहीं है, अगर बंटेंगे तो कटेंगे.. याद रखिएगा’, सीएम योगी ने अप्पू, पप्पू और टप्पू से बिहार के लोगों को किया सावधान

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालू परिवार और महागठबंधन के तीन नेताओं अप्पू, पप्पू और टप्पू—को लेकर बिहार के लोगों को चेताया।

03-Nov-2025 03:00 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 06 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के द्वारा प्रचार प्रसार युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरपुर शहर पहुंचे, जहां नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजन कुमार के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 


योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में लालू परिवार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जब 1992 से 2005 तक जंगल राज था। पटना हाईकोर्ट ने यह तल्ख टिप्पणी की थी कि सरकार बिहार में माफिया चला रहे हैं। हत्या, लूट, अपहरण डकैती चरम पर थी। बिहार में न तो सड़क थी न हवाई सुविधा सिर्फ अपहरण हत्या लूट उद्योग था। 


आज बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्रों में और आगे बढ़ेगा। गांधी जी के तीन बंदर के बारे में सब जानते ही होंगे। गांधी जी के तीन बंदर से लोग ज्ञान लेते है बुरा मत देखो, बुरा मत कहो और बुरा मत सुनो लेकिन आज के जो तीन बंदर है अप्पू, पप्पू और टप्पू यह तीनों बिहार की जनता को किसी तरह झुठलाकर फिर से बिहार को जंगलराज करने वाले है। 


आज बिहार में रोजगार और नौकरी की भरमार है। युवा वर्ग बड़ी संख्या में आज अपना नौकरी और रोजगार कर रहे हैं। आने वाले समय में और अवसर बिहार के विकास के लिए चाहे किसी क्षेत्र में हो एनडीए की सरकार काम करेगी। यह अप्पू , पप्पू और टप्पू तीनों मिलाकर जात-पात में बांट कर फिर से माफिया राज लाना चाहते हैं। इसलिए बंटना नहीं है, बंटेंगे तो कटेंगे याद रखिएगा।