Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
04-Oct-2025 04:12 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी लगातार जारी है. चुनाव संपन्न कराने को लेकर भारी संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियों की सेवा ली जाती है. व्यवसायिक-निजी गाड़ियों को जब्त किया जाता है. परिवहन विभाग ने इन गाड़ियों के लिए दर तय किया है. विभिन्न गाड़ियों के लिए अलग-अलग मुआवजा राशि तय की गई है.
इस संबंध में परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने सभी जिलों के जिलाधिकारी, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, एसपी व जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. जिसमें मुआवजा राशि दर के निर्धारण की जानकारी दी गई है .चुनाव कार्य में जो गाड़ियां लगेगी उसके मालिक को इसी दर से मुआवजा का भुगतान किया जाएगा.
परिवहन विभाग के पत्र में रेट लिस्ट दिया गया है. 50 सीट व इससे अधिक वाली बस के लिए मुआवजा राशि ₹3500 प्रतिदिन निर्धारित की गई है. वहीं 40 से 49 सीटर वाले बस के लिए ₹3200 प्रतिदिन, मिनी बस के लिए ₹2500 रू, छोटी कार के लिए ₹1000 रू, जबकि वातानुकूलित छोटी कार के लिए ₹1100 की राशि तय की गई है. जीप, कमांडर के लिए ₹1000, बोलेरो, सुमो, मार्शल के लिए ₹1200 ,जाइलो, बोलेरो, मार्शल वातानुकूलित गाड़ी के लिए ₹1500 रू की राशि तय की गई है. इनोवा, सफारी, गाड़ी के लिए ₹2100 प्रति दिन की दर निर्धारित की गई है. ऑटो रिक्शा के लिए ₹700, मोटरसाइकिल के लिए 350 रुपया प्रतिदिन की दर से राशि का भुगतान किया जाएगा.
