Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
04-Nov-2025 05:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: सारण जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों के लिए जिला प्रशासन ने भोजन की विशेष व्यवस्था की है। मतदान कर्मियों को सस्ता, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों के रसोइया-सहायकों को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने निर्देश दिया है कि मतदान के दिन 6 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर नाश्ता, भोजन और चाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिन मतदान केंद्रों का संचालन विद्यालय परिसरों में होगा, वहां मिड-डे मील योजना के रसोइया-सहायक भोजन तैयार करेंगे। वहीं, जिन केंद्रों का संचालन विद्यालयों से बाहर है, उन्हें नजदीकी विद्यालयों से टैग किया गया है ताकि समय पर भोजन की आपूर्ति हो सके। इस व्यवस्था से किसी भी कर्मी को भोजन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण को निर्देश दिया है कि भोजन की निगरानी, सफाई और समयबद्धता पर सख्त नज़र रखी जाए। सभी प्रधानाध्यापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि भोजन पूरी तरह हाइजेनिक और संतुलित हो।
प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था मतदान कर्मियों की सुविधा और एकाग्रता बनाए रखने के लिए की गई है। अब कर्मियों को कार्यस्थल पर ही सस्ते दर पर स्वच्छ, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा, जिससे वे बिना किसी असुविधा के मतदान कार्य कर सकेंगे।
सरकारी दरें निर्धारित:
नाश्ता: छह पूड़ी या तीन पराठा, सब्जी (आलू-चना), मौसमी भुजिया और अचार – 60 प्रति प्लेट
भोजन: चावल, अरहर दाल, हरी सब्जी, सूखी सब्जी और पापड़ – 100 प्रति प्लेट
चाय: 100 मिली दूध वाली चाय – 10 प्रति कप
सत्तू शरबत: एक ग्लास – 20 प्रति ग्लास