ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election 2025: PM मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़,कहा - तेजस्वी और लालू को इससे ही मिल गया संकेत; जंगलराज वाले का रिपोर्ट जीरो

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग सोमवार को जारी है, और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

06-Nov-2025 02:25 PM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग सोमवार को जारी है, और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सभा की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए जनता का अभिवादन किया और कहा, “मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं।” उनके इन शब्दों पर भीड़ में जोरदार उत्साह देखने को मिला, और पूरा मैदान ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। 


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार के पहले चरण की वोटिंग चल रही है और पूरे राज्य में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आ रही मतदान की तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा कि “बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं और हर कोई कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार।”


 मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी (RJD) के शासनकाल में बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास को नई दिशा मिली।


उन्होंने गिनाया कि एनडीए सरकार ने बिहार को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई तोहफे दिए हैं—पटना में IIT और AIIMS, बोधगया में IIM, दरभंगा में नया AIIMS, और भागलपुर में IIT। इसके अलावा बिहार में चार सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं और गंगा नदी पर चार बड़े पुल बनाए गए हैं, जो राज्य के कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती दे रहे हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में महिलाओं से जुड़ा एक हल्का-फुल्का सवाल भी पूछा। उन्होंने कहा, “आप लोग इतनी सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं, तो घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या? या फिर आपने सुबह 4 बजे उठकर ही बना लिया होगा?” उनके इस मज़ाकिया लहजे पर महिलाओं ने तालियों और हंसी से स्वागत किया।


मोदी ने मंच से चारों ओर मौजूद भीड़ को देखकर कहा कि इतना बड़ा पंडाल बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है। “मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था, हजारों लोग पैदल आ रहे थे। पंडाल के बाहर तक लोग खड़े हैं। ये नजारा बताता है कि चुनाव का नतीजा क्या होगा, डंके की चोट पर साफ है।”


प्रधानमंत्री मोदी ने RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन पार्टियों ने बिहार के साथ केवल धोखा किया है। उन्होंने कहा, “जहां कट्टा और क्रूरता का राज होता है, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता फैलाने वाली RJD और कांग्रेस हों, वहां समाज में सद्भाव नहीं रह सकता। जहां कुशासन हो, वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता। और जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय कभी नहीं मिल सकता।” उन्होंने आगे कहा कि “विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। लेकिन जो दल बिहार को दशकों तक अंधेरे में रखे, वे राज्य का भला कभी नहीं कर सकते।”


पीएम मोदी की इस रैली को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। फारबिसगंज के आसपास 5 किलोमीटर तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। रैली स्थल पर हजारों की संख्या में लोग जुटे, जिनमें महिलाएं, युवा और किसान बड़ी संख्या में शामिल थे। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, यह रैली बिहार चुनाव के पहले चरण में एनडीए के लिए माहौल बनाने वाली सबसे बड़ी सभाओं में से एक रही।