Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें
12-Oct-2025 08:42 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आधिकारिक घोषणा भले ही कुछ दिनों बाद हो, लेकिन राज्य की राजनीति पहले ही ‘हवाई मोड’ में पहुंच चुकी है। पटना के आसमान में अब चुनावी रैलियों की गूंज सुनाई देने लगी है। नेताओं ने राज्य के कोने-कोने में सभा करने के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड विमानों की बुकिंग शुरू कर दी है। पटना एयरपोर्ट से रोजाना 15 से 17 प्राइवेट हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की तैयारी में हैं। इस बार मुकाबला सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में भी देखने को मिलेगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेक ऑफ से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्था को चुनावी मोड में बदल दिया है। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा, ईंधन आपूर्ति और लैंडिंग स्लॉट की मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीम बनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, 13 अक्टूबर से शुरू हो रहे प्रचार अभियान के लिए राजनीतिक दलों ने हेलीकॉप्टर पार्किंग और उड़ान की डिमांड दर्ज कराई है। एयरपोर्ट पर रोजाना औसतन 15 से 17 हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे, जबकि अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
अब तक की जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छह हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर ली है। कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पास दो-दो हेलीकॉप्टर हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी दो हेलीकॉप्टर मैदान में उतारने को तैयार है। जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ेगी, यह संख्या दोगुनी हो सकती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहले से ही एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) और ग्राउंड स्टाफ का शेड्यूल तय कर दिया है ताकि एक साथ कई हेलीकॉप्टरों की उड़ान में कोई बाधा न आए।
चुनावी प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लेना आसान नहीं है। एजेंसियों के मुताबिक, एक घंटे की उड़ान का खर्च दो से ढाई लाख रुपये तक होता है, जिसमें जीएसटी शामिल है। साथ ही, बुकिंग के लिए न्यूनतम तीन घंटे का चार्ज देना अनिवार्य है। अगर किसी दिन या अगले दिन के लिए बुकिंग की जाती है तो फ्लेक्सी फेयर के तहत अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। इस तरह नेताओं के लिए एक दिन की चुनावी उड़ान में लाखों रुपये का खर्च आता है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस बार चुनावी मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। पार्किंग स्लॉट को बढ़ाया गया है, अस्थायी हैंगर तैयार किए जा रहे हैं और रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। क्योंकि रैलियों का शेड्यूल अक्सर अंतिम समय पर तय होता है, इसलिए एटीसी टीम को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।
पटना एयरपोर्ट पर अब हर घंटे किसी न किसी पार्टी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने को तैयार मिलेगा। हवा में यह ‘चुनावी जंग’ बिहार की राजनीति की नई तस्वीर पेश कर रही है—जहां प्रचार की रफ्तार अब सड़क से निकलकर आसमान तक पहुंच चुकी है।