Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
06-Nov-2025 10:28 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 18 जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक औसत 13.13 फीसद वोटिंग हो चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। वोटिंग के बाद सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के मतदाताओं को उनके दायित्व की याद दिलाई है।
दरअसल, बिहार के 18 जिलों के कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए आज पहले चरण की वोटिंग कराई जा रही है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग लोकतंत्र के इस महापर्व को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है। राज्य के तमाम 18 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है और सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। उनके बेटे निशांत कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि वह लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें।
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!”