Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
13-Nov-2025 03:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद अब चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि एनडीए की फिर से सत्ता में वापसी होगी या महागठबंधन को मौका मिलेगा।
मतगणना की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू दफ्तर पहुंचे और वॉर रूम का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री आज एकाएक जदयू के वॉर रूम पहुंच गए और एक-एक चीज की जानकारी ली। जेडीयू ने चुनाव और मतगणना को लेकर वॉर रूम को बनाया है।
मुख्यमंत्री वॉर रूम में थोड़ी देर रुके। इस दौरान उन्होंने पूरी तैयारी को देखा कि शुक्रवार को किस तरीके से मतगणना को लेकर यहां तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक रहे और पार्टी नेताओ से बातचीत की और जरूरी निर्देश दिए। वॉर रूम का निरीक्षण करने के बाद वह अपने आवास लौट गए।
बता दें कि बिहार में दो चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। वोटिंग खत्म होने के बात तमाम एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि बिहार की सत्ता में एक बार फिर से एनडीए की वापसी हो रही है और नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त से उत्साहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को महावीर मंदिर, हाई कोर्ट मजार और गुरुद्वारा पहुंचे थे और राज्य के लोगों को बड़ा मैसेज देने की कोशिश की थी। अब शुक्रवार को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, ऐसे में सीएम नीतीश कुमार इसपर नजर बनाए हुए हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना