ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election 2025: चुनावी रंग में रंगा बिहार, पटना पहुंचकर क्या बोलीं चुनाव आयोग की स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा?

Bihar Election 2025: पटना के बी. डी. कॉलेज में आयोजित एसवीईईपी कार्यक्रम में अभिनेत्री और स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा ने युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होता है।

03-Nov-2025 05:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: राजधानी पटना के बी. डी. कॉलेज परिसर में सोमवार को लोकतंत्र का एक जीवंत उत्सव देखने को मिला। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से आयोजित एसवीईईपी (SVEEP) कार्यक्रम में युवाओं ने मतदाता जागरूकता का जोश और जिम्मेदारी दोनों का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में अभिनेत्री और स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा पहुंचीं, जिन्होंने छात्रों को मतदान के महत्व पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे युवा राज्य है और लोकतंत्र को मजबूत करने की सबसे बड़ी ताकत यहां के युवा हैं।


नीतू चंद्रा ने छात्रों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “मैं बिहार की बेटी हूं, इसलिए लोगों को जागरूक करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। जब युवा आगे बढ़ते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होता है।” उन्होंने कहा कि इस बार वे राज्य के विभिन्न कॉलेजों में जाकर युवाओं, खासकर प्रथम बार मतदान करने वालों को मताधिकार के महत्व से परिचित करा रही हैं। नीतू चंद्रा ने कहा कि पिछले चुनावों में पटना में मतदान प्रतिशत कम रहा है, लेकिन इस बार माहौल बदला हुआ है। “जहां भी जा रही हूं, लोग वचन दे रहे हैं कि इस बार मतदान प्रतिशत पहले से अधिक होगा।”



प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत और नीतू चंद्रा ने कार्यक्रम में एनएसएस और एनसीसी के छात्रों को फ्लैग ऑफ किया। इन छात्रों ने हाथों में स्लोगन वाले बैनर लेकर रैली निकाली और आस-पास के इलाकों में जनजागरण किया। ‘मतदान हमारा अधिकार’, ‘हर वोट, मजबूत लोकतंत्र’ जैसे नारों से कॉलेज परिसर गूंज उठा। प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “युवाओं में मतदान के प्रति चेतना जगाना ही लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। बी. डी. कॉलेज हमेशा ऐसे सामाजिक अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।”


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। आगामी 6 नवम्बर को पटना समेत 121 सीटों पर मतदान होना है, और बी. डी. कॉलेज के युवा मतदाता इस बार बदलाव की बयार लेकर आएंगे।