ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar Election Result 2025: महागठबंधन की दुर्गति पर आया मुकेश सहनी का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले VIP चीफ

Bihar Election Result 2025: मुकेश सहनी ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर कहा कि महिलाओं को 10 हजार रुपये देकर एनडीए ने वोट लिया, साथ ही जनादेश स्वीकार करते हुए समीक्षा की बात कही।

14-Nov-2025 07:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी सीएम फेस मुकेश सहनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोग हजारों समस्याएँ भूल गए और सिर्फ 10 हजार रुपये देखकर वोट दे दिया। सहनी ने कहा कि फिलहाल वे जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं और एनडीए को जीत की बधाई देते हैं। उन्होंने माना कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि एनडीए को इतनी बड़ी जीत मिलेगी। जल्द ही महागठबंधन चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगा।


सहनी ने एनडीए पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को बरगलाकर वोट हासिल किए। उनका दावा है कि चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये भेजे गए और जीत के बाद 1.90 लाख रुपये देने का वादा किया गया। उन्होंने कहा कि अब एनडीए को इस पूरे मामले में पारदर्शिता दिखानी होगी।


उन्होंने आगे कहा कि अब वोट खरीदने का पैटर्न बदल गया है। पहले रात के अंधेरे में गरीबों के वोट दबंग खरीद लेते थे, लेकिन अब “दिन के उजाले में और सरकारी पैसे को जनता में बांटकर” वोट लिया जा रहा है। सहनी का आरोप है कि लोगों को बताया गया कि चावल, पैसा और सुविधा नेताओं की जेब से आ रही है, जिसने वोटरों को भ्रमित किया।


वीआईपी प्रमुख ने कहा कि वे जीत और हार दोनों के लिए तैयार थे और जनादेश का सम्मान करते हुए हार स्वीकार करते हैं। आने वाले दिनों में महागठबंधन हार के कारणों पर मंथन करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सभी धर्म और जाति की महिलाओं ने नीतीश कुमार को वोट दिया, क्योंकि यह उनका अंतिम चुनाव माना जा रहा था। साथ ही जीविका दीदी के जरिए दिया गया 10 हजार रुपये का “टोकन” भी लोगों के बीच बड़ा संदेश बन गया।