ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / उप मुखिया के बेटे की कुल्हाड़ी से ले ली जान, तनाव के बाद...

उप मुखिया के बेटे की कुल्हाड़ी से ले ली जान, तनाव के बाद पुलिस गांव में कर रही कैंप

29-Apr-2020 08:19 AM

BHAGALPUR: भागलपुर में उपमुखिया के बेटे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद मदहत्तपुर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। 


नवगछिया थाना क्षेत्र के मदहत्तपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद जमुनिया पंचायत के उप मुखिया विनोद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की। इसके बाद  पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।


घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही नरेश सिंह से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें उन्होंने जान मारने की धमकी दी थी। इसके बाद रात लगभग 8:30 बजे के करीब अजय एनएच 31 टोल प्लाजा के समीप स्थित चौक के एक दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान नरेश सिंह आया और पीछे से अजय के गर्दन पर तड़ा-तड़ कई वार किया।  जिससे वे घायल होकर वहीं गिर पड़े। सूचना मिलने के बाद चौक पर मौजूद लोगों की मदद से  परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल अजय कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


घटना के बाद एक ओर जहां मदहत्तपुर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी पूनम देवी और मां आशा देवी के साथ साथ बेटे बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। बहरहाल नवगछिया पुलिस मदहत्तपुर गांव में कैंप कर रही है।  बताया जा रहा है कि मृतक अपने तीन भाइयों में से यह सबसे छोटा था और गांव में घूम-घूम कर मछली बेचने का कारोबार करता था।


घटना के बाद आरोपी नरेश सिंह गांव छोड़कर फरार हो गया। नरेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी करने में जुटी हुई हैं। घटना के बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। घटना की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक द्वारा मरने के पूर्व गांव के ही नरेश सिंह द्वारा कुल्हाड़ी से वार करने की बात बताई गई है। घटना के बाद आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के विभिन्न गांवों में छापेमारी की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।