पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
30-May-2025 02:04 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना के बोरिंग कैनाल रोड में पिछले दिनों अपराधियों ने 10 राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। अपराधियों ने एडीजी के सामने इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस को ओपन चैलेंज किया था। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। इसी बीच गोलीकांड के आरोपी पियूष और रोहित ने एसडीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
दरअसल, बीते 24 मई को पटना के लोहिया चक पुल पर फायरिंग की एक घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में एक अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से उतरकर पिस्टल से मोहल्ले की ओर फायरिंग करता दिख रहा था। बताया गया कि पुल के नीचे कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद गालियों और झगड़े के बीच अपराधी पुल पर पहुंचे। एक आरोपी स्कॉर्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा, जबकि दूसरा नीचे उतरकर फायरिंग करने लगा।
घटना के समय पुल पर आम लोग भी आ-जा रहे थे। फायरिंग की जगह से एडीजी पंकज दराद भी गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से अपराधियों का पीछा किया और लगभग 1 किलोमीटर दूर जीपीओ गोलंबर तक उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। वायरल वीडियो में एडीजी की गाड़ी को स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए भी देखा गया।
रविवार को पुलिस ने इस मामले में एक इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस युवक की गोलीबारी में क्या भूमिका रही। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इस मामले की जांच का जिम्मा सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को सौंपा गया है।