अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली
13-Mar-2021 01:34 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: खबर पटना सिटी से आ रही है जहां एक ट्रैक्टर ने महिला को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरीदास की मंडी के पास हुई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भाग रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा जबकि ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना से लोगों में आक्रोश देखा गया।

पटना में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरीदास की मंडी के पास एक ट्रैक्टर ने 35 वर्षीय महिला को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का अंजाम देकर भाग रहे बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा जबकि दुर्घटना के बाद टैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में हुई मौत से लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है पुलिस के लापरवाही के कारण नो एंट्री में भी बालू और ईट लदी टैक्टर का परिचालन जारी है। बेलगाम ट्रैक्टर द्वारा अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिससे सड़क पर चलने वाले लोग तेज रफ्तार के इस वाहन की चपेट में आने से असमय काल के गाल में समा जाते हैं।फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कांलेज भेजा गया है। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
