Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
18-May-2021 09:41 AM
DESK: जब कोई व्यक्ति किसी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है तब वो न्याय के लिए पुलिस के पास गुहार लगाता है लेकिन जब कोई पुलिस ही ऐसा करने लगे तब क्या उम्मीद लगाई जा सकती है। हम बात कर रहे हैं समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना की जहां हाल ही में ही ट्रासफर होकर आईं एक महिला कॉन्सटेबल के साथ थानाध्यक्ष ने घिनौनी हरकत की।
यह आरोप खुद महिला कॉन्सटेबल ने थानाध्यक्ष पर लगाया है। महिला पुलिस ने एक आवेदन एसपी को सौंपा। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच के लिए आंतरिक विवाद कमेटी को सौंपा गया है। वही इस प्रकरण के बाद पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल छुट्टी पर चली गयी है।
समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना में हाल ही में पदस्थापित हुईं एक महिला सिपाही ने समस्तीपुर एसपी को दो सप्ताह पहले एक आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने अपने थाना प्रभारी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। महिला सिपाही ने कहा था कि थाना प्रभारी सुमन कुमार घिनौनी हरकत करते हैं। बेवक्त फोन कर फूहड़ बातें करते है और अश्लील मैसेज भेजने की उनकी आदत बनती जा रही है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिला सिपाही ने बताया कि कुछ ही दिनों के बाद उसकी शादी होने वाली है। ऐसी आशंका जता रही हैं कि इन बातों का शादी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। अपने आवेदन के साथ पीड़िता ने भेजे गए मैसेज और फोन बातचीत के साक्ष्य भी पेश किए। आरोप की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लाे ने आरोपित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।
वही आरोपी थाना प्रभारी ने बताया कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। जांच टीम गठित की गयी है उम्मीद हैं कि जांच रिपोर्ट के आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। फिलहाल एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लाे ने आरोपित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।