ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / crime / हैलो गिरोह के 3 साइबर ठग अरेस्ट, तेलंगाना पुलिस ने नवादा से किया...

हैलो गिरोह के 3 साइबर ठग अरेस्ट, तेलंगाना पुलिस ने नवादा से किया गिरफ्तार

21-Dec-2020 01:16 PM

NAWADA : हैलो गिरोह के तीन शातिर साइबर ठग को तेलंगाना पुलिस ने नवादा से गिरफ्तार किया है. तीनों साइबर ठगों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के ठेरा पंचायत के जलालपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार करने के बाद तीनों तीनों आरोपितों को व्यवहार न्यायालय नवादा से आदेश लेकर तेलंगाना पुलिस अपने साथ लेते गई. इस बारे में वारसलीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि तेलंगाना राज्य के गुद्दीपल्ली थाना कांड संख्या 103/20 पेट्रोल पंप आवंटन के नाम पर ठगी का मामला गुद्दीपल्ली निवासी नानानाथ लक्षमण ने दिनांक 24 जून 20 को दर्ज करवाया था.

जिसमें फोन कर 13 लाख 30 हजार रुपयये ठगने का आरोप वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के तीन युवकों पर लगाया था. इसी केस में तीनों  युवकों को गिरफ्तार किया गया है.  मोबाइल लोकेशन के आधार पर ठेरा पंचायत की जलालपुर गांव में छापेमारी कर ठगी के आरोपी संतोष कुमार, उदय कुमार तथा अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है.