Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
07-Jan-2022 08:22 PM
PATNA : शुक्रवार की सुबह जब सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्लेटफार्म पर आए तो उन्हें बड़ी तेजी के साथ वायरल होता एक वीडियो नजर आया। इस वीडियो में एक महिला हाथ में तलवार लिए उसे भांज रही है और दूसरे हाथ में उसने त्रिशूल ले रखा है सामने से कुछ लोगों की आवाज आ रही है जो शराब बरामद करने की बात कह रहे हैं लेकिन महिला अपने घर में किसी को घुसने की इजाजत नहीं दे रही। लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में चंद सेकेंड के बाद यह बात साफ हो जाती है कि मामला बिहार का है, जहां शराबबंदी कानून के तहत पुलिस कार्रवाई करने पहुंची है और महिला तलवार और त्रिशूल के दम पर पुलिस वालों को रोक रही है। घंटो तक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और महिला को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही कि आखिर यह वीडियो कहां का है और इसमें दिख रही महिला कौन है? लेकिन शाम होते होते वीडियो की सच्चाई और महिला की पहचान दोनों सामने आ गई।
दरअसल यह वीडियो जमुई जिले का है और तलवार और त्रिशूल लेकर रौद्र रूप धारण करने वाली महिला का नाम सुनीता देवी है। सुनीता देवी शराब के कारोबार में शामिल है और पुलिस को जब यह जानकारी मिली है कि उसके घर पर शराब मौजूद है तो पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। हालांकि सुनीता देवी ने जिस तरह का रुख पुलिस के सामने रौद्र रूप अख्तियार किया उसके बाद खाकी वालों को बैरंग लौटना पड़ा था। शुक्रवार की सुबह सुनीता देवी के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया।
मामला जमुई जिले के लछुआड़ थाना इलाके का है। लछुआड़ के थानाध्यक्ष के मुताबिक सुनीता देवी के घर शराब बेचने की खबर लगातार मिल रही थी जिसके बाद गुरुवार को पुलिस की टीम में छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन सुनीता देवी ने त्रिशूल और तलवार निकाल लिया। कोई अनहोनी ना हो इसलिए पुलिस को वापस लौटना पड़ा लेकिन आज सुबह कार्रवाई करते हुए सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने भले ही सुनीता देवी को शराब बरामदगी मामले में जेल भेज दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर चंद घंटों के अंदर सुनीता देवी का वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बन गया है।