खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
19-Aug-2025 01:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की गई। युवक का अधजला शव गंडक नदी के किनारे नहर के पास से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकर गांव का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ लोग गंडक नदी की ओर टहलने निकले थे, तभी उन्हें नहर किनारे एक अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा मिला। देखते ही देखते यह खबर इलाके में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भगवानपुर मलमलिया निवासी स्व. रविंद्र सिंह के सबसे छोटे बेटे पियूष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पियूष हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई कर रहा था और साथ ही टैटू बनाने का काम करता था।
उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसका पालन-पोषण दादा-दादी कर रहे थे। वह करीब तीन साल बाद गांव लौटा था। परिजनों का दावा है कि पहले पियूष का गला रेता गया, फिर उसे एक सुनसान जगह ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाया गया, ताकि हत्या के सबूत मिटाए जा सकें। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रही है। गांव और मृतक के परिवार में घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।