अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
02-Jun-2025 11:56 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव के समीप सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल की पहचान बढ़ेया, धनौती ओपी थाना क्षेत्र निवासी तैयब हुसैन के पुत्र अमजद अली के रूप में हुई है। घटना के बाद अमजद अली को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि अमजद अली अपनी बेटी को कोचिंग सेंटर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तीन मोहानी के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार एक अपराधी ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। अमजद अली ने बताया कि पहली गोली मेरे बाएं हाथ में लगी। जब मैं कुछ समझ पाता, दूसरी गोली चल गई वो भी हाथ में ही लगी। उन्होंने आगे बताया कि हमलावर ने जब पिस्तौल से सिर पर वार किया तो वे लड़खड़ाकर एक खेत में जा गिरे। किसी तरह पास के एक घर में जाकर उन्होंने खुद को छिपाया। वहां से स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
अभी तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी या आपराधिक रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। घायल का बयान दर्ज किया गया है और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घायल अमजद अली की जान स्थानीय लोगों की मदद से बच सकी।
वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया और बदमाशों के भागने की दिशा की जानकारी पुलिस को दी। इससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में तेजी आ सकती है। सीवान जिले में हाल के दिनों में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्ती और खुफिया तंत्र की कमजोरी उजागर की है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त अभियान चलाया जाए और बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी हो।
फिलहाल, अमजद अली की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार गोली शरीर के बाहरी हिस्से में लगी है, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के जरिए पहचान शुरू कर दी है। सीवान में हुई यह घटना यह साबित करती है कि आम लोग अब सड़क पर भी सुरक्षित नहीं हैं। तेज़ी से अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई ही जनता के खोए हुए विश्वास को वापस ला सकती है।