Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
04-May-2021 03:18 PM
SIWAN: अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। घटना छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर जसौली गांव की है। जहां बाइक सवार जूनियर इंजीनियर और उसके साथी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हुसैनगंज के बिंदवल गांव निवासी जेई बबलू कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि दोनों ऑफीस जाने के लिए सीवान से पचरूखी की ओर बाइक से निकले थे। इसी दौरान टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के पास तेज गति से आ रही बस ने दोनों को रौंद डाला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी में एडमिट कराया। स्थिति गंभीर होता देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। वही घटना के बाद लोगों को देख बस का ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ।
गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि बबलू का चयन पिछले साल जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ था। जो पचरूखी प्रखंड में कार्यरत था। जो अपने दोस्त के साथ ऑफिस के निकला था। लेकिन तभी बेलगाम बस ने उसे रौंद दिया।