खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-May-2025 01:22 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त चौकीदार की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचफेड़ा गांव की बताई जा रही है। मृतक चौकीदार 80 वर्षीय गोपाल चौधरी थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मीरगंज थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया गोपाल चौधरी रोज की तरह बुधवार रात को अपने घर के बाहर खाट पर सोए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बदमाशों के हमले में गोपाल चौधरी के सिर पर कई गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हत्यारों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था ताकि चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दे सके। मृतक का चेहरा चेहरा मच्छरदानी से ढंक दिया था। गुरुवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो खाट पर लहूलुहान शव देख सन्न रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं। हत्या को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है। जल्द ही पुलिस मामले की स्पष्टीकरण कर लेगी। बुजुर्ग की निर्मम हत्या से ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।