बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार
05-Nov-2021 09:44 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी के जानकी स्थान से जहां पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गई। यहां कुछ पुलिस वालों के ऊपर महिला से बदसलूकी का आरोप लगा और उसके बाद देखते ही देखते बड़ा बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने बाद में पुलिस वालों को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी किसी ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सीतामढ़ी के जानकी स्थान में टाउन थाना इलाके में पुलिस के साथ लोगों ने उस वक्त दुर्व्यवहार किया जब पुलिस किसी महिला के साथ बदसलूकी कर रहे थे। सड़क पर उगाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस वालों को घेर लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस वाले महिला की बेवजह पिटाई कर रहे थे। आरोप टाइगर मोबाइल के जवानों के ऊपर लगा। किसी तरह मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने टाइगर मोबाइल के जवानों को पब्लिक के कब्जे से छुड़ाया। घटना को लेकर काफी देर तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।