घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
27-Mar-2021 08:04 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चैलेंज करते हुए मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है.
ताजा मामला सीतामढ़ी के बेला थानाक्षेत्र के विष्णुपुर महापौर पथ की है, जहां देर रात बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी.कपड़ा कारोबारी की हत्या की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है.
बताया जा रहा है कि बेला थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव के निवासी नागेंद्र कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में नागेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नागेंद्र को मृत घोषित कर दिया.
वारदात के बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.