ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

Home / crime / सीतामढ़ी : 5 घरों में भीषण डकैती, सारा सामान ले गए और 5...

सीतामढ़ी : 5 घरों में भीषण डकैती, सारा सामान ले गए और 5 बम छोड़ गए डकैत

05-Nov-2021 09:25 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दिवाली की रात 5 घरों में भीषण डकैती की वारदात हुई है। हैरत की बात यह है कि घर का सारा सामान ले गए डकैत 5 जिंदा बम छोड़ गए हैं। वारदात सुरसंड के भिट्ठा ओपी इलाके की है। यहां पांडे जी टोला में डकैतों ने 5 घरों में डकैती की। 


दिवाली की रात हथियार से लैस होकर डकैत लगभग दर्जन भर की संख्या में इन घरों में पहुंचे और एक-एक कर सभी घरों में डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान में डकैत घर का सारा सामान लेकर चले गए। खास बात यह रही कि जाते-जाते उन्होंने हर घर में एक जिंदा बम छोड़ दिया। डकैती की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। 


दिवाली की रात के बाद पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो वहां छानबीन शुरु हुई। ओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। घटना इसलिए अजीबोगरीब है क्योंकि डकैतों ने जिंदा बम जाते-जाते छोड़ दिया।